You are currently viewing साहिवाल गाय की विशेषताएं, पहचान और दूध उत्पादन क्षमता

साहिवाल गाय की विशेषताएं, पहचान और दूध उत्पादन क्षमता

भारत में देसी गायों की अनेक नस्ले पाई जाती है जो की पशुपालकों द्वारा पाली जाती है , जिन में से साहिवाल गाय भारत की सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाले देसी गाय की नस्ल है।

ये गाय एक ब्यात में 4500 किलोग्राम तक दूध का उत्पादन करती है। साहिवाल गाय को डेयरी उद्योग में नगीने की तरह देखा जाता है।

आज के इस लेख में हम आपको साहिवाल गाय से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देंगे जिससे की आपको इस नस्ल के बारे में अधिक पता चलेगा।

साहिवाल गाय का नाम साहीवाल कैसे पड़ा

इस नस्ल का नाम पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मोंटगोमरी जिले के साहीवाल क्षेत्र से लिया गया है। साहीवाल गाय का नाम पाकिस्तान के साहिवाल जिले के ऊपर ही रखा गया है साहिवाल गाय भारत में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अधिक पाली जाती है।

साहिवाल गाय दिखने में कैसी होती है

शुद्ध साहिवाल गाय की पहचान करना कई लोगों के लिए एक जिज्ञासा का विषय होता है। इसे मुख्यतः उसके रंग और शरीर की बनावट से पहचाना जा सकता है।

आमतौर पर शुद्ध साहिवाल गाय का रंग लाल से भूरे के बीच होता है। इसकी टांगें अपेक्षाकृत छोटी होती हैं और सिर थोड़ा चौड़ा दिखाई देता है।

इस नस्ल की गायों की पीठ पर कूबड़ (हम्प) अच्छी तरह विकसित होता है और गले के नीचे की खाल ढीली होकर लटकी रहती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शुद्ध नस्ल की साहिवाल गाय विशेष रूप से पंजाब और फिरोजपुर जैसे क्षेत्रों में पाई जाती है। वजन की बात करें तो इन गायों का भार लगभग 300 से 400 किलोग्राम तक हो सकता है।

साहिवाल गाय का दूध उत्पादन

साहिवाल गाय का दूध महंगा क्यों है, एक दिन में कितना लीटर दूध देती है और इसमें क्या खास है, जैसे कई लोग सोचते हैं।  नीचे इन सभी प्रश्नों पर विस्तार से उत्तर दिए गए हैं।

साहिवाल गाय एक दिन में 10 से 16 लीटर तक दूध दे देती है इनके अलावा अच्छा दूध उत्पादन करने वाली गाय एक दिन में 20 – 25 लीटर तक भी दूध दे सकती है।

Shashi

Hey, I am Shashi, an engineer by profession and a Blogger by Passion, and the Founder of Skb Online Wala, Bloggingos works as an operating system for bloggers to explore Technology, Online Earning, Mobile Tricks and Affiliate marketing tips

Leave a Reply